नवमी पर भी शराब की धड़ल्ले से बिक्री, पूजा पंडालों के आसपास सरकारी दुकानों के संचालन पर उठे सवाल


लोहरदगा: शारदीय दुर्गा पूजा की नवमी के दिन जहां शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालु माता रानी की आराधना में लीन हैं, वहीं देर शाम तक सरकारी शराब दुकानों से धड़ल्ले से शराब की खरीद-बिक्री किए जाने का मामला चर्चा में है। हैरानी की बात यह है कि कई शराब दुकानों के आसपास ही दुर्गा पूजा के पंडाल स्थित हैं, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
ऐसे में सवाल उठता है कि धार्मिक आस्था और जनभावनाओं से जुड़े इस पर्व के दौरान शराब दुकानों के संचालन को लेकर प्रशासन की क्या व्यवस्था है? क्या पूजा पंडालों के आसपास शराब की बिक्री पर रोक लगाने या नियंत्रित करने के लिए कोई विशेष निर्देश जारी किए गए हैं? यदि निर्देश जारी हैं, तो उनका पालन कितना हो रहा है?
अब देखना यह है कि जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।